March 9, 2026

गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहीदी वर्ष को समर्पित शहीदी यात्रा …

IMG-20251003-WA0036
  • लोरमी कल गुरूद्वारा में किया जाएगा भव्य स्वागत 

लोरमी: सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब जी को समर्पित शहीदी यात्रा निकाली जा रही है। यह गुरू के बलिदान के 350 वर्ष होने की याद में की जा रही है।श्री गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नौवें गुरु थे। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धान्त की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। श्री गुरु तेग बहादुर जी विश्व मे प्रभावशील गुरू है। उन्होने मुगलिया सल्तनत का विरोध किया। जिनकी शहादत यात्रा 3 अक्टूबर को स्टेशन गुरुद्वारा रायपुर से प्रस्थान होकर 10 दिनों में विभिन्न जिलों में पहुंचेगी। यात्रा का लोरमी नगर पालिका में आगमन होना है जिसके तैयारी में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी लोरमी लगे हुए हैं। अध्यक्ष सिक्ख समाज एवं प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अनिल सलूजा ने सभी से अपील की है कि गुरु के शहीदी यात्रा का स्वागत भव्य हो। सफेद कपड़ा, केसरिया पगड़ी, चुन्नी ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।यात्रा के अंतिम चरण में अखंड पाठ रखा जाएगा जिसका सरवन परिवार के साथ किया जाना है। 5 अक्टूबर को यह यात्रा कवर्धा से लोरमी सुबह 11 बजे पहुंचेगी। फिर तख्तपूर के लिए निकलेगी जहां गुरु का लंगर होगा । गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंग उबेजा ने यह जानकारी साझा किए हैं।

You may have missed