March 7, 2026

बस्तर दशहरा का आज होगा समापन…

images (2)

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का समापन मंगलवार को मावली माता की डोली और दंतेश्वरी माई की छत्र की विदाई के साथ होगा. इससे पहले मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाएगा, जिसमें राजपरिवार के कमलचंद्र भंजदेव भी शामिल होंगे.

पूजा के बाद माता की डोली को सलामी देते हुए जिया डेरा तक ले जाया जाएगा. विदाई के दौरान गाजे-बाजे और गुलाब की वर्षा के बीच श्रद्धालु बूंदी और लड्डू का प्रसाद पाएंगे. हर वर्ष की परंपरा के तहत माता को विदाई में बकरा, चावल, दाल, तेल, हल्दी, गुड़, सुपारी, चूड़ी जैसी सामग्री दी जाती है. पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी के अनुसार, पहले यह डोली चांदी की होती थी, अब सागौन की लकड़ी से निर्मित डोली में यह रस्म निभाई जाती है. पूरे कार्यक्रम में राजपरिवार और भक्तों की उपस्थिति से बस्तर की परंपरा एक बार फिर जीवंत होगी.

 

You may have missed