March 6, 2026

महापौर मीनल चौबे ने सभी 10 जोनो के वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार दीपावली पूर्व समुचित प्रकाश व्यवस्था कायम करने स्ट्रीट लाईट फिटिंग करवाने के दिये निर्देश, 2000 स्ट्रीट लाईट फिटिंग से दीपावली पर्व के पूर्व रौशन होगा रायपुर शहर…

IMG-20251008-WA0044

दीपावली पूर्व सभी वार्डों में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश 

           रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम विद्युत एवं अभियांत्रिकी विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय सहित अधीक्षण अभियता श्री संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता श्री संदीप शर्मा, उप अभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल सहित सभी 10 जोनो के विद्युत विभाग उप अभियंताओ एवं कार्य सहायको की उपस्थिति में बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दीपावली पर्व के पूर्व सभी 10 जोनो के सभी वार्डो में समुचित प्रकाश व्यवस्था कायम कर प्राथमिकता से व्यवस्था सुधारने का कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये है.

लगभग 2000 स्ट्रीट लाईट फिटिंग लगाकर दीपावली पर्व के पूर्व रायपुर शहर को रौशन करने का कार्य महापौर के निर्देश पर किया जायेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि दीपावली के पूर्व यह सुनिश्चित हो कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी जोन और वार्ड मे किसी भी मार्ग में अंधकार नहीं होना चाहिए। सभी मार्गो मे समुचित प्रकाश व्यवस्था दीपावली पर्व के पूर्व नागरिको की सुविधा हेतु प्राथमिकता से कायम की जानी चाहिए।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को सभी जोनो में अनुबंधित एजेंसी ठेकेदार के माध्यम से जोन के वार्डो में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाईट फिटिंग तत्काल उपलब्ध करवाकर दीपावली पर्व के पूर्व लगवाकर प्रारम्भ किया जाना जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

महापौर ने कहा कि दीपावली के पूर्व समुचित प्रकाश व्यवस्था राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कायम करने तत्काल त्वरित कार्यवाही की जाये। इस कार्य में अनावश्यक विलंब कदापि ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। राजधानी शहर में स्ट्रीट लाईट प्रबंधन राजधानी शहर स्मार्ट सिटी के अनुरूप दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।