संयुक्त संचालक द्वारा बड़ेराजपुर में विद्यालयों का निरीक्षण किया गया…
कोंडागांव बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक राकेश पांडेय द्वारा विकासखंड बड़ेराजपुर,जिला-कोंडागांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मचली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संस्था में अध्ययनरत बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया गया, मध्यान भोजन की गुणवत्ता अच्छी थी,इस दौरान उनके द्वारा बच्चों से अध्यापन की गुणवत्ता,शिक्षकों के नियमित उपस्थिति से सम्बंधित जानकारी लिए। जेडी बस्तर के द्वारा शिक्षकों की डेली डायरी, पाठकान, बालकान एवं अन्य शालेय अभिलेख का भी निरीक्षण किया गया। डेलीडायरी लेखन में लापरवाही बरतने के लिए संस्था प्रमुख एवं समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। वही संस्था में पदस्थ शिक्षक बिसाली राम नेताम के द्वारा पंजी में हस्ताक्षर कर बिना अवकाश लिए संस्था से अनुपस्थित रहने के लिए काफ़ी नाराजगी व्यक्त किया गया एवं उनके लिए भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। जवाब संतोषप्रद एवं समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक राजेश मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बडेराजपुर के.एस. पोया ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बडेराजपुर गजेंद्र कुमार ठाकुर, बीआरपी बडेराजपुर प्रेमलाल यादव उपस्थित थे।