भिलाई महिला महाविद्यालय में एच.आई.वी. एवं एड्स पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन…
भिलाई, 8 अक्टूबर 2025। भिलाई महिला महाविद्यालय में एन.एस.एस. एवं रेड रिबन यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में “एच.आई.वी. एवं एड्स” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राजू देवांगन एवं श्रीमती दीपाली रॉय (दुर्ग हॉस्पिटल, दुर्ग) ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए एड्स होने के विभिन्न कारणों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण द्वारा एनएएसी संयोजक डॉ. रूपम अजीत यादव ने किया। उन्होंने समाज में इस विषय पर जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. भावना पांडे ने छात्राओं को एड्स के प्रति सजग रहने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा दिया गया , इस कार्यक्रम को एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव , श्रीमती नजनीन बेग एवं रेड रिबन क्लब की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. हेमलता सिदार, द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुखगण, सहायक प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने इस प्रकार के उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती नजनीन बेग द्वारा किया गया।
