वाणिज्य परिषद उड़ान का उद्घाटन एवं अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन …
भिलाई महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा 09 अक्टूबर 2025 को वाणिज्य परिषद “उड़ान ” का उद्घाटन एवं अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि CMA डां. शशि कश्यप डां. माखनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल थीं। विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लाडियससंध्या उपस्थित थीं। प्राचार्या द्वारा सभी छात्राओ को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए उद्बोधन में कहां की परिषद अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है इससे छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती वर्मा ने डॉ. शशि कश्यप का परिचय एवं उपलब्धियां को प्रस्तुत किया,
परिषद प्रभारी डॉ. राजश्री शर्मा ने परिषद के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया डॉ. शशि कश्यप ने intellectual property rights पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । चयनित सदस्यों की घोषणा प्राचार्य मैडम द्वारा बैज लगाकर किया गया। सभी पदाधिकारी का मनोनयन गुणा क्रमानुसार किया गया अध्यक्ष कुमारी अनन्या श्रीवास्तव एम. काम. तृतीय सेमेस्टर उपाध्यक्ष कुमारी लिया देवनाथ एम,. काम.तृतीय सेमेस्टर कोषाध्यक्ष प्राची ठाकुर एम. काम. तृतीय सेमेस्टर सचिव कुमारी खुशी चूरहे एम. काम . तृतीय सेमेस्टर सहसचिव कुमारी भावना भंडारी एम. काम.प्रथम सेमेस्टर कक्षा प्रतिनिधि कुमारी वैष्णवी प्रिया एम. काम. कुमारी कल्पना देवांगन एम. काम. तृतीय सेमेस्टर को बैच लगाकर कुशलता पूर्वक उनके दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई ।
साथ ही सभी छात्राओ की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ.एम. माधुरी डां.निधि मोनिका शर्मा डॉ. अल्पना शर्मा वैशाली साहू एवं विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन कुमारी खुशी चूरहे एवं भावनी वर्मा द्वारा किया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन खुशी चूरहे के द्वारा किया गया।



