June 5, 2026

सरकारी स्कूलों में लगेगी श्रद्धा की पाठशाला …

IMG-20251011-WA0000
  • आओ संवारें बचपन अभियान के तहत बैग लैस डे में होगी स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर और प्रकृति की बातें 

भिलाई. दुर्ग जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा पुरेंद्र साहू अब हर शनिवार अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आओ सवारें बचपन अभियान के तहत कार्यशाला लगाएंगीं। इसकी शुरूआत इस शनिवार पुरई उच्चतर माध्यमिक शाला से होगी। जहां पर स्कूली बच्चों के साथ इस कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर, नशा उन्मूलन, प्रकृति और बेटा बचाओ, बेटा पढ़ाओ विषय में बातचीत होगी। कार्यशाला का उद्देश्य बैग लैस डे में बच्चों की मन की बात जानने और उनकी समस्याओं के समाधान पर फोकस है। खेल-खेल और खुशनुमा माहौल में छात्र-छात्राओं के बीच टॉपर्स भी अपनी सक्सेस स्टोरी बताएंगे। दुर्ग जिला पंचायत सभापति व बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने बताया कि आजकल स्कूली बच्चों में नशाखोरी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों के बीच जाकर उनकी इन गलत आदतों पर भी बातचीत की जाएगी। ताकि दूसरे बच्चे समय रहते संभल जाएं। बच्चों को आज साधन नहीं संवाद की जरूरत है। इसलिए इस मुहिम की शुरूआत की गई है।

You may have missed