March 7, 2026

पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पार्षदों सहित 57 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नगर निगम जोन 8 के वार्ड 19 में नई पाईप लाईन बिछाने, दो सामुदायिक भवनों के निर्माण, वार्ड 70 में 1 सामुदायिक भवन निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, दी शानदार सौगात…

IMG-20251011-WA0021

रायपुर – आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र में 25 लाख रूपये की लागत से नई पाईप लाईन बिछाने के कार्य, 7 लाख रूपये औऱ 10 लाख रूपये की लागत से क्रमशः पवार क्षत्रिय समाज औऱ एक अन्य सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु औऱ जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में रायपुरा में ठेठवार यादव समाज सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य हेतु 15 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर औऱ कुदाल चलाकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड 20 पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर, वार्ड 69 पार्षद श्री महेन्द्र औसर, वार्ड 70 पार्षद श्री अर्जुन यादव सहित नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों के साथ मिलकर किया औऱ कार्यारम्भ करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी.

प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 8 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार नए विकास कार्य वार्ड क्रमांक 19 और 70 के क्षेत्र में प्रारम्भ करवाते हुए सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से तय समयसीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

You may have missed