IRCTC घोटाला केस में लालू यादव फैमिली को बड़ा झटका, तेजस्वी और राबड़ी देवी पर भी आरोप तय…
13 अक्टूबर 2025: गाजा में शांति के लिए आज मिस्र की राजधानी काहिरा में समिट होगी, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामलि होंगे। भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह इसका हिस्सा बनेंगे। वहीं, बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहे हैं। इस बीच लैंड फॉर जॉब केस में आज लालू-राबड़ी और तेजस्वी की कोर्ट में पेशी है। बिहार चुनाव को लेकर आज बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने जा रही है।
IRCTC घोटाले में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किल
IRCTC घोटाले से जुड़े मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की अदालत ने मामले में आरोप तय कर लिए हैं। अब लालू परिवार के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकेगा।