फरसिया विद्यालय में उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन सम्पन्न — जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने रखी नींव, कहा – “हर विद्यालय होगा हरित, स्वच्छ और प्रेरणादायी”…
नगरी ब्लॉक के ग्राम फरसिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फरसिया में सोमवार को उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शशि ध्रुव, ग्राम पंचायत फरसिया के सरपंच श्री केशव टेकाम, उपसरपंच श्री त्रिलोक साहू, पूर्व शाला समिति अध्यक्ष श्री शिवदयाल साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष श्री सुभाष कश्यप तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज सोन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विद्यालय परिसर में हरियाली लाने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए किए जा रहे इस कदम की सराहना की।
इस अवसर पर श्री अरुण सार्वा ने कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के संस्कार और संवेदनाओं का निर्माण स्थल होता है। जब बच्चे हरे-भरे और स्वच्छ वातावरण में पढ़ते हैं, तो उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना स्वतः विकसित होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यालय को सुंदर, स्वच्छ और प्रेरणादायी वातावरण देने के लिए जिला पंचायत द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। फरसिया विद्यालय में बनने वाला यह उद्यान न केवल बच्चों को प्राकृतिक छांव और स्वच्छ वायु देगा, बल्कि उन्हें पौधों की देखरेख और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा भी देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख नागरिकों में प्रदीप सोन, कृष्ण कुमार साहू, भारत ध्रुव, सुदर्शन चनाप, भुनेश्वर, श्रीमती सुलोचना साहू, सचिव रामभरोष साहू, राजेश सिन्हा, निकेश मरकाम, ठाकुर राम साहू, दशरथ साहू, भीमसिंह गजेंद्र, चमन निर्मलकर, हरक राम साहू, पूर्व सरपंच श्रीमती द्रोपदी ध्रुव, अरुण प्रजापति, पुरनेश्वर साहू, माखन कासीव एवं रितेश पारख शामिल थे।
सभी उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री नीरज सोन ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ने किया।
