June 6, 2026

सेहत के लिए अमृत है ये पत्ते, वजन से लेकर ब्लड शुगर तक रहेगा कंट्रोल, जानिए खाली पेट चबाने के फायदे…

5ooma6k8_guava-leaves-benefits_625x300_13_December_22

अमरूद जितना फायदेमंद होता है, उसकी पत्तियां भी उतनी ही औषधीय होती हैं। रोज सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल, वजन घटाने और पाचन सुधारने में फायदे मिलते हैं।

benefits of guava leaves: अमरूद के पत्तों के फायदे (Freepik)

अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल है, जो सर्दी की फसल है। सर्दियों के मौसम में यह फल बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। अमरूद का फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी बहुत लाभकारी और गुणकारी होते हैं। अमरूद को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसी तरह अमरूद की पत्तियां भी उतनी ही औषधि गुणों से भरपूर है। कई रिसर्च के मुताबिक, खाली पेट अमरूद की पत्तियों का सेवन शरीर को अंदर से शुद्ध करता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अमरूद की पत्तियों में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स, फिनोलिक कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अमरूद की पत्तियां मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में उबली हुई अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा यह भूख को कंट्रोल करती हैं और ओवरईटिंग से बचाती हैं। जो लोग प्राकृतिक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहद लाभकारी उपाय है।