पीली और काली किशमिश में क्या अंतर है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कौन सी किशमिश खाना ज्यादा फायदेमंद होता है…
Golden Raisins vs. Black Raisins: किशमिश को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर लोग सुबह के समय रातभर भीगी हुई किशमिश खाते हैं. इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं. हालांकि, किशमिश भी दो तरह की होती हैं- पीली (गोल्डन) किशमिश और काली (ब्लैक) किशमिश. ऐसे में अधिकतर लोग दोनों के बीच फर्क को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. वहीं, कई लोगों के मन में सवाल होता है कि दोनों में से कौन सी किशमिश ज्यादा फायदेमंद होती है. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इसका जवाब दिया है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-
सफेद या गुलाबी, सबसे बढ़िया अमरूद कौन सा होता है? डाइटिशियन से जानें किसे खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, काली और पीली दोनों किशमिश सेहत के लिए अच्छी होती हैं. दोनों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. हालांकि, काली किशमिश में ये मात्रा थोड़ी अधिक होती है.
पीली किशमिश के फायदे (Golden Raisins Benefits)
पीली या गोल्डन किशमिश सल्फर डाइऑक्साइड से सूखाई जाती है, इसलिए इसका रंग हल्का होता है. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, यह थायरॉयड के मरीजों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है. अगर इसे सुबह खाली पेट भिगोकर खाया जाए, तो यह थायरॉयड लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकती है.
काली किशमिश के फायदे (Black Raisins Benefits)
काली किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होती हैं. अगर किसी को खून की कमी (एनीमिया) है, तो रोजाना 6–7 काली किशमिश भिगोकर खाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है.