Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री के विरूद्ध सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टीप्पणी करने पर सहायक शिक्षक...

प्रधानमंत्री के विरूद्ध सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टीप्पणी करने पर सहायक शिक्षक निलंबित…

2
0

बलरामपुर, 24 अक्टूबर 2025: विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी के सहायक शिक्षक श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन के द्वारा प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विरूद्ध उनके नाम से अपने फेसबुक पेज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टीप्पणी की गई। जो कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के सोशल मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन (सहायक शिक्षक एलबी) का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनीराम यादव द्वारा श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री टंडन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।