निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग ने दलदलसिवनी मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर 7 गाड़ी भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर सड़क यातायात बाधा दूर की…
रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत दलदलसिवनी मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव,
सहायक अभियंता श्री सन्दीप तिवारी, उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में मुख्य मार्ग में 7 गाड़ी भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर मुख्य मार्ग से यातायात बाधा तत्काल दूर कर नागरिकों को सुगम यातायात बहाल कर राहत दिलवाई.



