झारखंड में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, एलर्ट जारी…
बंगाल की खाड़ी से उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर मंगलवार शाम को आंध्र तट से टकराएगा, जिसके कारण झारखंड के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है।
तूफान की ताकत और रास्ता
सुबह 5:30 बजे तक ‘मोंथा’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। ये आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 190 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकिनाडा से 270 किमी और विशाखापट्टनम से 340 किमी दूर केंद्रित है। IMD के अनुसार, ये उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ता हुआ मंगलवार शाम या रात में काकिनाडा के आसपास आंध्र तट से टकराएगा। हवा की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में 110 किमी तक पहुंच सकती है।
झारखंड के कई जिलों में अलर्ट
झारखंड में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी और गुमला में भारी बारिश का दौर चलेगा। बुधवार को चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग रांची ग्वंती गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों ऐप पर पढ़ें का पूर्वानुमान है।
चक्रवात का नाम कैसे पड़ा?
इस चक्रवात का नामकरण थाईलैंड ने किया है। थाई भाषा में मोंथा का मतलब होता है ‘सुगंधित फूल’। हालांकि इतने सुंदर नाम के बावजूद ये चक्रवात अपना कहर बरपा रहा है।