CM साय का अंबिकापुर दौरा…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर का दौरा करेंगे, जिसके बाद शाम को रायपुर लौटकर देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 2 बजे अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उराव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के निवास पहुंचेंगे. इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 कार्यक्रम में शामिल होगे.