June 5, 2026

बिहार में पहले चरण का मतदान आज, तेजस्वी-सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज मैदान में…

690b5872bd432-photo-itg-050013376-16x9

पटना: बिहार में आज पहले चरण का मतदान होने वाला है. 18 जिलों के 121 सीटों पर आज वोटिंग होगी. पहले चरण में 3,75,00,000 मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. पहले चरण के वोटिंग में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत 14 मंत्रियों की सीट पर भी आज ही वोटिंग होगी. तेजस्वी के राघोपुर में भी आज ही मतदान होगा. पहले चरण में मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव समेत कई चर्चित चेहरों की किस्मत आज मत पेटी में कैद होगी. मतदान के बीच पीएम मोदी बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित अररिया और भागलपुर में रैली को करेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान होगा. इस चरण में 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें प्रमुख मुकाबला इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के बीच देखने को मिलेगा.

तेजस्वी यादव के सामने ये दो नेता

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में हैं. उनके सामने भाजपा के सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 में तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को हराया था. हालांकि, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, जिन्होंने पहले तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, अब मैदान में नहीं हैं और उनकी पार्टी ने चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

तेज प्रताप का किससे है मुकाबला

वहीं, तेज प्रताप यादव, जिन्होंने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है, महुआ सीट से बहुकोणीय मुकाबले में हैं. इस सीट पर मौजूदा आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को कड़ी टक्कर मिल रही है. यहां लोजपा (राम विलास) के उम्मीदवार संजय सिंह और निर्दलीय अशमा परवीन की मौजूदगी मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है