नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग ने वार्ड 18 में आवासीय नक्शा पास करवाकर दुकान खोलने पर 3 दुकानों को किया सीलबंद, 3 अन्य दुकानों को भारी गन्दगी मिलने पर किया सीलबंद…
- जोन 6 ने वार्ड 65 प्रोफेसर कॉलोनी में दो दुकानों को बकाया नहीं देने पर किया सीलबंद
रायपुर– आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन’कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम सहित अन्य सम्बंधित नगर निवेश राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 के क्षेत्र में आवासीय नक्शा पास करवाकर व्यवसायिक दुकान खोल देने पर सम्बंधित 3 दुकानों को तत्काल स्थल पर पहुंचकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की. वहीं वार्ड 18 क्षेत्र में 3 अन्य दुकानों को भारी गन्दगी मिलने पर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर की गयी.
वहीं जोन 5 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती स्वाती शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में दो दुकानों को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर तत्काल स्थल पर सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी.



