चौथे दिन भी सहकारी समिति कर्मचारियो की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा…
दुर्ग :-आज चौथे दिन भ सहकारी समिति कर्मचारियो की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा हड़ताली सहकारी समिति कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस व किसान नेता भी आगे आ गए है इन हड़ताली सहकारी समिति कर्मचारियो के मानस भवन के पास धरना स्थल पर दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन संयोजक राजकुमार गुप्त व किसान नेता रवि प्रकाश ताम्रकार ने उनकी मांगो को जायज बताया
राकेश ठाकुर ने कहा हमारे कांग्रेस शासन काल सहकारी समितियो को सूखत देने की मांग आई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022 में समितियों को सूखत से हुई क्षति से राहत देने ढाई सौ करोड़ रुपए आवंटित की थी पिछले दो साल में कई जिलो सहकारी समितियो का बारिश के पहले धान उठाव नहीं होने से सूखत के रूप में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसके बावजूद समितियों को भाजपा सरकार सूखत से राहत नहीं दे पा रही है और कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जानबूझ कर धान खरीदी में देरी की जा रही है इधर मौसम की मार झेल रहे किसान परेशान हो रहे है उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों कर्मचारियों को प्रबंधकीय के स्थान पर सीधा नियमितिकरण किया जाय वही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में भर्ती पर सहकारी समिति कर्मचारियों को प्राथमिकता दें किसान नेता रवि प्रकाश ताम्रकार ने कहा कि वर्ष 2018 में बना कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन नहीं हुआ वहीं विधायक अपने वेतन भत्तो में लगातार वृद्धि कर रहे हैं उन्होंने कहा समितियाँ किसानों की शेयर से चल रही है इस दौरान कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे
