March 7, 2026

एक साथ 4 बड़े Cyclonic Circulation से पूरे देश में उथल-पुथल! भारी बारिश की चेतावनी…

images

Heavy Rain Alert: भारत में एक साथ चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक्टिव हैं. दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी (Severe Rainfall Alert) और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में सतर्क रहने की सलाह दी है.

Heavy Rain Alert: भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. देश के अलग-अलग हिस्सों में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक साथ एक्टिव हैं, जिनका असर पूरे देश के मौसम पर दिखाई देगा. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन चारों चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से दक्षिण भारत में भारी बारिश और उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा.

पहला साइक्लोनिक सर्कुलेशन ईस्टसेंट्रल बे ऑफ बंगाल के ऊपर बना हुआ है. दूसरा सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास सक्रिय है. तीसरा सर्कुलेशन उत्तर तमिलनाडु और उसके पड़ोसी इलाकों में बना है. चौथा सिस्टम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के रूप में उत्तर हरियाणा के ऊपर एक्टिव है.

ये सभी सिस्टम मिड-ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर मौजूद हैं, जिससे पूरे भारत में मौसम की दिशा बदलने लगी है. इनकी वजह से 9 से 13 नवंबर के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी वर्षा (Severe Rainfall Alert) की संभावना है.

9 और 10 नवंबर को केरल और माहे में भी बिजली और गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. ठंड के मोर्चे पर भी बदलाव तय है.

9 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में कोल्ड वेव (Cold Wave) की स्थिति रहेगी, जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 9 से 11 नवंबर तक ठंड का असर रहेगा. दक्षिण हरियाणा, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री नीचे रहने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक साथ चार सिस्टम सक्रिय होने से देश में बारिश और ठंड का डबल इफेक्ट देखने को मिलेगा.

 

 

 

You may have missed