September 6, 2026

Bihar Election: मतगणना की वजह से 14 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल व कोचिंग संस्थान, प्रशासन ने जारी किया आदेश..

School-closed-order-1763033749628

पटना: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर, मुजफ्फरपुर के परिसर में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना का कार्य संपन्न होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के मद्देनज़र मुजफ्फरपुर जिले में 14 नवंबर को सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने यह आदेश नगर निगम क्षेत्र सहित बोचहा और मुसहरी प्रखंड के लिए जारी किया है। इस दिन इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी और निजी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर, मुजफ्फरपुर के परिसर में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात नियंत्रण आवश्यक है।

‘परिचालन में कठिनाई की संभावना’

डीएम ने कहा कि मतगणना के दौरान विद्यालय बसों और कोचिंग संस्थानों के वाहनों के परिचालन में कठिनाई की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने मतगणना दिवस के लिए संपूर्ण क्षेत्र में विशेष यातायात नियंत्रण योजना भी लागू की है।

 

You may have missed