जनगणना के फील्ड कार्य के दौरान आकडो के संग्रहण हेतु प्रथम बार मोबाईल एप का उपयोग …
- जनगणना निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 10 के वार्ड 52 में पहुंचकर मोबाईल एप के उपयोग की टेस्टिंग पूर्व परीक्षण के फील्ड कार्य के दौरान की
- गणना प्रगणको, सुपरवाईजरो को प्री टेस्ट कार्य उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के दिये निर्देश
रायपुर – जनगणना 2027 पूर्व परीक्षण (प्री टेस्ट) का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य के 3 जिलों यथा कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के 26 एवं महासमुंद जिले के महासमुंद तहसील के 24 चयनित ग्रामों तथा रायपुर जिले के नगर पालिक निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 52 (डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड) में 10 नवंबर, 2025 से 30 नवंबर 2025 के दौरान संपादित किया जा रहा है। जनगणना के फील्ड कार्य के दौरान आंकड़ों के संग्रहण हेतु प्रथम बार मोबाइल एप का उपयोग किया जा रहा है जिसकी टेस्टिंग भी पूर्व-परीक्षण के फील्ड कार्य के दौरान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन कमांक 10 अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड अंतर्गत जनगणना 2027 पूर्व परीक्षण प्री टेस्ट के कार्य को फील्ड पर पहुंचकर प्रत्यक्ष देखा। आकडो के संग्रहण हेतु फील्ड कार्य के दौरान प्रथम बार मोबाईल एप का उपयोग किया जा रहा है जिसे जनगणना निदेशक और नगर निगम आयुक्त ने प्रत्यक्ष निरीक्षण कर प्रक्रिया अंतर्गत कार्य को देखा ।
जनगणना 2027 की प्रारम्भिक तैयारियों के क्रम में पूर्वाभ्यास के रूप में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का पूर्व परीक्षण (प्री टेस्ट) परीक्षण (प्री टेस्ट) किया जाना है। इसका उद्देश्य जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नो, जनगणना प्रक्रिया की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण की प्रभावशीलता, लॉजिस्टिक्स, प्रिंटिंग प्रक्रिया, डाटा की गुणवता का आंकलन, फील्ड कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की पहचान करना आदि का परीक्षण किया जाएगा।साथ ही स्व-गणना (Self& Enumeration), डिजिटल मैपिंग टूल्स एवं रियल टाइम मानीटरिंग एवं प्रबंधन के लिए वेब पोर्टल की टेस्टिंग भी किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 का कार्य पूर्णतः डिजिटल होगा एवं आम जनता के लिए स्व गणना का विकल्प भी रहेगा। स्व गणना के दौरान आम जनता अपनी जानकारी स्वयं भी भर सकेगी। यह कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सम्पादित किया जाना है और आपसे प्राप्त फीडबैक के आधार पर भारत सरकार के द्वारा मुख्य जनगणना के दौरान एप एवं अन्य प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार किया जायेगा।
जनगणना निदेशक एवं नगर निगम आयुक्त ने गणना प्रगणको और सुपरवाईजरो को उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित नगर निगम रायपुर के जोन 10 के वार्ड 52 में जनगणना 2027 पूर्व परीक्षण प्री टेस्ट का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इस दौरान नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, सहायक नोडल अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू सहित प्री टेस्ट कार्य हेतु ड्यूटी पर लगाये गये 39 गणना प्रगणकगण एवं 7 सुपरवाईजरगण सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।