रायपुर – नगर पालिक निगमरायपुर के पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर की माता और मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड की पार्षद श्रीमती अरर्जुमन एजाज ढेबर की सास श्रीमती खातून निशा ढेबर के आकस्मिक निशन पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके परिवारजनों, ईष्ट मित्र गणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने सर्वशक्तिमान ईश्वर के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.



