March 7, 2026

निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने भवन स्वामी बड़े बकायादार मर्लिन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर अमरजीत सिंह भाटिया पर बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की, कार्यवाही के दौरान बकायादार ने बकाये की राशि दो दिन में नगर निगम को सम्पूर्ण नगद भुगतान करने का दिया आश्वासन, जोन कमिश्नर के निर्देश पर सीलिंग कार्यवाही दो दिन के लिए स्थगित की गयी…

IMG-20251118-WA0000

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत भवन स्वामी बड़े बकायेदार पर कड़ी कार्रवाई की गई.

बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाकर जोन 4 के अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 के क्षेत्र में भवन स्वामी बड़े बकायादार अमरजीत सिंह भाटिया द्वारा वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की बकाया राशि रु 215651/- के बकाये संपत्तिकर की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई प्रारम्भ की गई .सीलबंदी की कार्यवाही के दौरान सम्बंधित भवन स्वामी बड़े बकायेदार द्वारा बकाया अदायगी रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 राजस्व विभाग को करने दो दिन का समय देने का जोन 4 जोन कमिश्नर से अनुरोध किया है और दो दिन में बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को करने का आश्वासन दिया है. नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सीलिंग कार्यवाही नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थगित कर दी गयी है.

अभियान में जोन 4 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, राजस्व निरीक्षक श्री ऋषि परोच, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री अमर मतेलकर, कौशिक राम साहू,मनहरण निषाद, शेख जुनैद,प्रणय ठाकुर सहित नगर निगम जोन क्रमांक 4 राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

You may have missed