March 10, 2026

नगर निगम रायपुर ने आज तक 10967 आवारा मवेशियों को पकडकर सुरक्षित गौठान भेजा, पशुपालको पर 195000 रू. जुर्माना किया जा चुका…

IMG-20251119-WA0021
  •  रिहायशी क्षेत्रो में डेयरी का संचालन करने पर 3 डेयरी संचालको को निगम ने नोटिस दी, खुले में पालतू पशुओ को छोडने पर जोन 4 जोन कमिश्नर ने संबंधित पशुपालक के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज करवायी 

रायपुर – माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालनार्थ नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त कराने हेतु सतत् कार्यवाही की जा रही है। समस्त जोन में 10 काऊ केचर टीमों के माध्यम से लगातार विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन विभिन्न मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़कर निकट गौठान में सुरक्षित रूप से छोड़ा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी है।

आज दिनांक 19 नवम्बर 2025 तक कुल 10967 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया तथा जुर्माना 1,95,000 रूपये किया गया। नगर निगम रायपुर की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 9 क्षेत्र के डेयरी संचालकों जितेन्द्र डेयरी, गोपाल यादव, शरद यादव को रिहायशी क्षेत्रों में डेयरी का संचालन किये जाने पर डेयरी को किसी उपयुक्त व अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु पत्र नोटिस जारी किया गया है। जिससे कि स्थानीय आमजनों को दुर्घटना, दुर्गंध एवं गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना ना पड़े। इसी प्रकार नगर पालिक निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव ने जोन 4 अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड कमांक 34 क्षेत्र अंतर्गत यादव पारा राजातालाब के पशुपालक श्री विशाल यादव द्वारा खुले में अपने पालतु पशुओ को सार्वजनिक स्थल पर छोड़ने के कारण इसके चलते क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका और बार -बार नोटिस और समझाईश देने के बाद भी पालतू मवेशियों को घर से बाहर खुले में छोड़ देने पर संबंधित पशुपालक श्री विशाल यादव के विरूद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करने सम्बंधित पंडरी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। जिन पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को सार्वजनिक स्थलों पर खुले में छोड़ा जा रहा है, उन्हें नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 264, 340 के अंतर्गत समझाईश दी जा रही है एवं नोटिस भी जारी की जा रही है। निदान 1100 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जिस भी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा इस कार्य के प्रति अवहेलना की जा रही है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी की जायेगी।

You may have missed