March 9, 2026

दिनांक 21 नवम्बर को राइर्जिंग पाईप लाईन की भाठागांव मुख्य मार्ग में गणेश ट्रेडर्स के पास लीकेज मरम्मत हेतु 8 घण्टे का शटडाउन, 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले 32 जलागारों से 21 नवम्बर की संध्या को जलप्रदाय नहीं होगा, 22 नवम्बर को नियमित जलप्रदाय होगा …

Screenshot_20251117_153908 (1)

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी प्लांट के रॉ वाटर 1400 एम एम व्यास की एच.एस. राईजिंग पाईप लाईन की भाठागांव मुख्य मार्ग में गणेश ट्रेडर्स के पास लीकेज मरम्मत हेतु 8 घंटे का शटडाउन दिनांक 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लिया जाना है। उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से दिनांक 21 नवम्बर 2025 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा। दिनांक 22 नवम्बर.2025 को जलप्रदाय नियमित रूप से होगा। उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

You may have missed