राष्ट्रपति मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक घंटे तक अंबिकापुर में रहेंगी। वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे शहर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय कर पीजी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे गांधी स्टेडियम स्थित हैलीपेड से सेना के हेलीकाप्टर से झारसुगड़ा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान जनजातीय प्रमुखों के साथ जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।