March 7, 2026

1.18 लाख किसानों को मिली पीएम की 21वीं किस्त, खाते में पहुँचे ₹23.78 करोड़…

IMG-20251120-WA0005

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम) योजना की 21वीं किस्त बुधवार, 19 नवंबर 2025 को जांजगीर-चांपा जिले के 1,18,879 किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 23.78 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपये जारी करने का सीधा प्रसारण देखा गया।

उप संचालक कृषि, ललित मोहन भगत ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के महत्व और रबी सीजन में दलहन-तिलहन के रकबे को बढ़ाने पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महंत ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जीवामृत और बीजामृत बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से बताया।

जिला और विकासखंड स्तर पर हुए इस कार्यक्रम में कुल 784 किसानों और जनप्रतिनिधियों ने सीधा प्रसारण देखा।