विश्रामपुरी MLA ट्राफी में नागपुर टीम को हरा कर कांकेर ने जीता 2 लाख और ट्राफी…
- विधायक नीलकंठ टेकाम, क्रिकेट पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक समेत हजारों दर्शक हुए शामिल..*
केशकाल:- केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी में आयोजित ऑल इंडिया ड्यूस बॉल MLA ट्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मैच में देश भर से 16 टीमो ने भाग लिया । 14 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को परास्त कर फाईनल मैच नागपुर और कांकेर मध्य खेला गया। इस मैच में मुख्य रूप केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे मैच में प्रतिदिन हजारों दर्शको ने मैदान पहुंच कर लुत्फ उठाया। वहीं अन्य शहरों व गांव ल लोगों ने यूट्यूब के माध्यम से लाइव की व्यवस्था भी रखी गई थी। वही फाइनल मैच को और भी रोचक बनाने के लिए चारों तरफ चीयर गर्ल्स के द्वारा डांस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। जिस प्रकार से आईपीएल, रणजी ट्रॉफी को देखने पहुंचते हैं उसी प्रकार इस ग्रामीण मैच को भी देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम कर रखे थे। पूरा मैच यूट्यूब के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट किया गया ।
बता दें कि विश्रामपुरी में पिछले 20 सालो से क्रिकेट मैच का आयोजन होते आ रहा है। लेकिन पिछले 7 सालों से इस क्रिकेट मैच को और भी रोचक बनाया गया। और प्रथम ईनाम 2 लाख व दूसरा ईनाम 1 रु रखने से छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यो से भी विश्रामपुरी में मैच करने पहुँच रहे थे । इस वर्ष पहली बार विश्रामपुरी क्रिकेट टीम के सदस्यों द्वारा ड्यूस बॉल में खिलवाने का निर्णय लिया गया । जिसके फलस्वरूप लखनऊ, पुणे, नागपुर, उड़ीसा, रायपुर समेत अलग अलग राज्यो से 16 टीमो ने भाग लिया फाईनल मैच नागपुर और कांकेर बीच हुआ। वही नागपुर टीम पहली बेटिंग कर 18 ओवर में 164 बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए कांकेर ने 17 ओवर 3 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर MLA ट्राफी का खिताब अपने नाम किया।
*मैच को सफल बनाने में युवाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका*
विश्रामपुरी पंचायत के उपसरपंच रविन्द्र पांडे ने बताया कि इस में महत्वपूर्ण भूमिका आईटीबीपी जवान मनीष साहू जो कि विश्रामपुरी के ही मूलनिवासी है, और वतर्मान में अरुणाचल प्रदेश में पदस्थ है। मनीष अपनी साल भर की छुट्टियों को बचाकर इसी क्रिकेट टूर्नामेंट को करने के लिए एक माह का छुट्टी लेकर विश्रामपुरी पहुंचते है। मनीष ही गांव के सभी युवाओं को जोड़कर मैदान की साफ सफाई से लेकर पूरे देश भर के खिलाड़ियों को जोड़ने का काम करते है । इसी तरह गौरव शार्दूल, विवेक चांदेकर, नेमीचंद पांडे, किशन ध्रुव, मनोज कुशवाहा समेत गांव के युवाओं द्वारा कड़ी मेहनत कर इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। हर बार की तरह इस बार भी MLA टूर्नामेंट में विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा प्रथम पुरस्कार 2 लाख रु और ट्रॉफी, गितेश पांडे के द्वारा उपविजेता को 1 लाख रु और ट्रॉफी दिया गया । इसके अलावा मैन ऑफ़ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटमैन, बॉलर, विकेट कीपर, फील्डर समेत अन्य कई और भी पुरस्कार दिया गया ।
*पहली बार ड्यूस बॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह-*
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष विश्रामपुरी में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता था। लेकिन पहली बार आयोजन समिति ने नवाचार करते हुए ड्यूस से क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया। जिसमें देश भर की 16 टीमों ने भाग लिया। और सभी ने इस ड्यूस बॉल प्रतियोगिता का सरहाना किया। कांकेर के विजेता खिलाड़ियों ने कहां की हमें बेहद खुशी हुआ है कि हर बार टेनिस बॉल से मैच खेलते थे लेकिन पहली बार ड्यूस बॉल से मैच खेला गया। इसी तरह अब हर वर्ष ड्यूस बॉल से ही प्रतियोगिता रखना चाहिए।
*विधायक ने आयोजन समिति की सराहना की-*
विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी कहा कि पिछले 6 सालों से मैं विश्रामपुरी मैच में शामिल हो रहा हूं। साल दर साल इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस मैच को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ जाता है। खेल मंत्री अरुण साव जी भी इस मैच में शामिल होने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश उनका आना सम्भव नहीं हो पाया। मेरा प्रयास रहेगा कि आने वाले दिनों में इस मैदान का सौंदर्यीकरण करवाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाएंगे।
*दर्शकों का सैलाब देख कर क्रिकेट संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष हुए अचंभित*
सिद्धार्थ पाठक ने कहा कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह हजारों की भीड़ क्रिकेट मैच में देख रहा हु जो अविश्वसनीय है। इस तरह का क्षेत्रीय आयोजन मैंने अपने जीवनकाल में नहीं देखा है। इस मैच की जितनी भी तारीफ किया जाए वह कम है। इस भीड़ को ऐसा नहीं लगता कि कोई ग्रामीण क्षेत्र में यह मैच हो रहा है क्योंकि जब भी रणजी ट्राफी, आईपीएल मैच होता है उस प्रकार ये यहां भीड़ देखने को मिल रही है । और हमारा प्रयास रहेगा कि इस मैच को और किस तरह से बेहतर बना सके इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ एसोसिएशन से भी चर्चा करूंगा । फाइनल मैच को देखने विधायक नीलकंठ टेकाम, किशनलाल पाण्डे, आकाश मेहता, सरपंच पुष्पा चांदेकर, अनिता नेताम, गीतेश पांडे, भूपेश चंद्राकर, मंन्नाराम मरकाम, प्रशांत पात्र, वीरेंद्र बघेल, युटयुबर्स सीजी मास्टर के कुमार, लकेश, इक्कू शामिल रहे। पूरे मैच को कमेंट्री कर रोचक बनाने में वीरेंद्र दिवान, एंजलीना, मुकेश साहू और विनय मजूमदार का योगदान रहा।
