दिनांक 27.11.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा नवम्बर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन…
दुर्ग: बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा नवम्बर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 27.11.2025 को सायं 7.00 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए दिनांक 27.11.2025 को नवम्बर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से जनवरी से अक्टूबर 2025 तक के कुल 128 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं इस माह कुल 13 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-
श्री संजय द्विवेदी, जीएम (पीपीएनसी), श्री मुनीस्वामी वेंकटेश बाबू, जीएम (पीएलईएम), श्री अरविंद गुप्ता, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री अशोक कुमार अग्रवाल, जीएम (स्टोर्स), श्री अजय कुमार खानजोडे, एजीएम (पर्चेस), श्री संजय कुमार सक्सेना, एजीएम (आरटीएनआरएस), श्री राकेश कुमार शर्मा, एजीएम (आरएसएम), श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, एजीएम (राजहरा), श्री अजय कुमार चौधरी, एजीएम (एमएंडएचएस), श्री हुमन लाल मंडावी, एजीएम (एसपी-3), बीरेन्द्र कुमार पैकरा सीनियर मैनेजर (सीएमएम), श्री प्रदीप तिवारी, मैनेजर (स्टोर्स), श्री सुधीर संगवाई, डिप्टी मैनेजर (इंस्ट्रुमेंटेशन), ।
ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।