Home दुर्ग नगर निगम भिलाई-चरोदा के नवनियुक्त आयुक्त श्री एस.के. सुंदरानी से मिले सफाई...

नगर निगम भिलाई-चरोदा के नवनियुक्त आयुक्त श्री एस.के. सुंदरानी से मिले सफाई कामगार, दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान का मिला आश्वासन।

15
0

भिलाई-चरोदा, 26 अक्टूबर 2026: आज नगरीय निकाय एवं सफाई कामगार यूनियन के नेतृत्व में कामगारों और स्वच्छता दीदियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम भिलाई-चरोदा के नवनियुक्त आयुक्त श्री एस.के. सुंदरानी से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। कामगारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा निगम में कार्यभार संभालने पर बधाई दी।

प्रमुख मांगें एवं ज्ञापन: स्वागत के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें दीपावली पर्व से पूर्व समस्त कामगारों को वेतन भुगतान करने, राष्ट्रीय अवकाशों के लंबित एरियर्स देने, ईएसआई व पीएफ की राशि समय पर खातों में जमा कराने, अवैध वेतन कटौती पर रोक लगाने तथा फील्ड कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण (ग्लव्स, मास्क, जैकेट व जूते) उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

सकारात्मक आश्वासन: आयुक्त श्री सुंदरानी ने कामगारों की सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि दीपावली के पवित्र पर्व से पूर्व सभी कामगारों और स्वच्छता दीदियों का वेतन अनिवार्य रूप से भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही, ईएसआई-पीएफ, एरियर्स और सुरक्षा उपकरणों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों पर भी नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

अरिम शिवारे,अतिश्वर, उमाशंकर चतुर्वेदी, मुकेश मानिकपुरी, दुष्यंत गायकवाड़, विनोद,तुलसा भारती, ग्वालिन, कुंवर,रामयणी,निरू, कविता आदि समस्त कामगार शामिल थे।

जारीकर्ता: नगरीय निकाय एवं सफाई कामगार यूनियन, भिलाई-चरोदा (छत्तीसगढ़)।