March 12, 2026

सीतरम क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा टैंकर से पानी की सुविधा

Screenshot_2023_0516_175248

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 मई 2023

जिले के सुदूर अंचल में बसे ग्राम सीतरम के ग्रामीणों की मांग पर बस्तर विकास प्राधिकरण से पानी टंकी प्रदाय किया गया है। सीतरम के सरपंच गणेश कुमार नायक को आज कलेक्टर कार्यालय कांकेर में पानी टंकी सौंपा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंतागढ़ बीएस उईके, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा, एसडीएम पखांजूर मनीष साहू मौजूद थे। पानी टंकी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इससे ग्राम सीतरम के अलावा सीतरम टोला, छिंदपदर, राजा मुला, कोपेनमुंडा इत्यादि ग्रामों के लगभग 1500 की जनसंख्या को टैंकर से पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

You may have missed