मौसम 3 दिसंबर: 8 राज्यों के लोग अब भीषण शीत लहर के लिए हो जाइए तैयार, IMD ने जारी किया टेंशन देने वाला अलर्ट…
- मौसम विभाग ने 3 दिसंबर से देश के 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है। राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, एमपी, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
- यह स्थिति सामान्य से अधिक गंभीर हो सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 दिसंबर से 10 राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी जारी की है। तापमान में तेजी से कमी आएगी। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में चार से पांच अतिरिक्त दिन शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। महापात्रा ने कहा कि इन क्षेत्रों में दिसंबर से फरवरी की अवधि के दौरान सामान्यतः चार से छह दिन तक शीतलहर की स्थिति रहती है। तो चलिए जानते हैं अन्य शहरों में कल यानी 3 दिसंबर को मौसम कैसा रहेगा….
कल का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 3 दिसंबर से सुबह के समय शीत लहर चलेगी। इस दौरान बच्चों और बुजुर्ग को सावधान रहना होगा। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी में आने वाले दिनों में शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। वहीं, कल यानी 3 दिसंबर की बात करें तो कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार के सीमांचल के जिलों में कल यानी 3 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों और बुजुर्ग को खासा ख्याल रहने की जरूरत है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 3 दिसंबर से शेखावाटी क्षेत्र में भीषण शीतलहर चल सकती है। बता दें कि शेखावाटी क्षेत्र में सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले आते हैं। यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें।
शहर अधिकतम तापमान (3 दिसंबर) न्यूनतम तापमान ( 3 दिसंबर)
दिल्ली 23°C 07°C
मुंबई 31°C 24°C
कोलकाता 28°C 18°C
चेन्नई 28°C 26°C
लखनऊ 27°C 11°C
पटना 26°C 14°C
रांची 23°C 11°C
भोपाल 25°C 12°C
जयपुर 24°C 12°C
मनाली 03°C -13°C
मसूरी 21°C 07°C
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में कल यानी 3 दिसंबर से शीत लहर की रफ्तार बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में शीत लहर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड के कई जिलों कल यानी 3 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, रुद्र प्रयाग में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।