महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को त्रिमूर्ति भगवान दत्तात्रेय जन्मोत्सव की दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- सभी नागरिकों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को देश में प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को राज्योत्सव दिनांक 4 दिसम्बर 2025 गुरुवार को त्रिमूर्ति भगवान श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए भगवान श्री दत्तात्रेय के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जाशक्ति प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना की है।
दिनांक 4 दिसम्बर 2025 गुरूवार को भगवान श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी शहर रायपुर के ब्रम्हपुरी में स्थित भगवान श्री दत्त के प्राचीन मन्दिर में महासती माता अनुसुईया के मानस पुत्र त्रिमूर्ति भगवान श्री दत्त की विशेष पूजा -आराधना की जाती है, जिसमें रायपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासी हजारों श्रद्धालु नागरिक सपरिवार आस्थापूर्वक सम्मिलित होते हैँ. इस कारण त्रिमूर्ति भगवान श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव का यह पावन अवसर मानव जीवन में सकारात्मक उर्जा प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने सभी नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है।