मौसम ने फिर ली करवट: आज और कल इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल…
Heavy Rain Alert: अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न देशभर के लिए काफी शानदार रहा और जमकर बादल बरसे। भारी बारिश से कई राज्यों में नए रिकॉर्ड्स बन गए। मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली क्योंकि मौसम अच्छा रहा। हालांकि मानसून के बाद अब कई राज्यों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है, लेकिन कई राज्यों में ऐसा लग रहा है जैसे मानसून का असर अभी भी बना हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 4 और 5 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
केरल में कैसा रहेगा का मिज़ाज?
केरल में मानसून ने सबसे पहले एंट्री ली थी लेकिन अभी भी ऐसा लग रहा है कि राज्य में मानसून का असर बना हुआ है। केरल में अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 दिसंबर को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?
तमिलनाडु में भी मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई और अभी भी बारिश का दौर बरकरार है। तमिलनाडु में अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।