रायपुर को और बेहतर बनाने की दिशा में युवाओं की आवाज़ …
रायपुर एक उभरता हुआ स्मार्ट सिटी है, जहाँ हर दिन विकास की नई कहानियाँ लिखी जा रही हैं। लेकिन शहर की प्रगति तभी सफल मानी जाएगी, जब उसकी सुविधाएँ, सेवाएँ और व्यवस्था हर नागरिक की उम्मीदों पर खरी उतरें। इसी सोच के साथ हम – XIM University, भुवनेश्वर के तीन इंटर्न्स – रायपुर नगर निगम (RMC) की सेवाओं पर कॉलेज छात्रों की राय जानने के मिशन में जुटे।
इन्होने रायपुर के विभिन्न कॉलेज परिसरों में जाकर विद्यार्थियों से बात की– कि वे अपने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को कैसे देखते हैं?
पानी, सड़क, पार्क, सफ़र और अन्य नगर निगम सेवाओं से कितने संतुष्ट हैं?
और सबसे महत्वपूर्ण – वे खुद इस सुधार की प्रक्रिया में कैसे भागीदार बनना चाहते हैं?
युवा पीढ़ी हर बदलाव की असली ताकत होती है। इसीलिए इनका उद्देश्य सिर्फ सर्वे करना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी था कि छात्रों की सोच, सुझाव और शिकायतें सीधे उन तक पहुँचें जो शहर के विकास में भूमिका निभाते हैं।
📌 विद्यार्थियों ने बेहद सक्रिय रूप से हिस्सा लिया
📌 खुले मन से अपने अनुभव साझा किए
📌 कई रचनात्मक और उपयोगी सुझाव दिए
📌 और यह भी बताया कि शहर को और स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में वे क्या योगदान दे सकते हैं
हर शहर की असली पहचान उसकी नागरिक चेतना में होती है – और रायपुर के युवाओं ने यह साबित कर दिया कि वे न सिर्फ जागरूक हैं, बल्कि बदलाव लाने के लिए तैयार भी हैं!
आइए, मिलकर कदम बढ़ाएँ…
एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सभी के लिए सुविधाजनक रायपुर बनाने की ओर।
हम सबकी भागीदारी, स्वच्छ और स्वस्थ रायपुर की तैयारी!





