March 7, 2026

दिनांक 1 जून से 5 दिसम्बर 2025 तक निदान हेल्पलाइन 1100 में कुल प्राप्त 1396 शिकायतों का निवारण कर लिया गया…

IMG-20251205-WA0049
  • निदान में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के कारण निदान के पोर्टल में डॉग केचिंग टीम के कार्य को “ए” ग्रेड प्राप्त हुआ 
  • श्वानों द्वारा जनमानस में होने वाली किसी भी प्रकार की हानि को रोकने का प्रयास किया जाता है, स्वास्थ्य विभाग का पशु जन्म नियंत्रण केन्द्र ( ABC) ऐसे कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहता है आक्रमक श्वानों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल डॉग कैचिंग टीम द्वारा 24×7 कार्यवाही की जाती है

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 48 के जनप्रतिनिधि द्वारा विगत दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे डॉग बाईट की सूचना डॉग कैचिंग टीम को प्राप्त हुई थी। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए डॉग कैचिंग टीम द्वारा सूचना स्थल के आस-पास डॉग कैचिंग पैनल में भ्रमण कर शिकायत किये गये श्वान को लोगों की निशानदेही पर डॉग कैचिंग टीम द्वारा ढूंढा गया, शिकायत किये गये स्थल पर उक्त श्वान को डॉग स्टेरलाईजेशन सेंटर में कैनल में रखा गया।

विगत दिवस दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को ही छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल, टैगोर नगर, रायपुर से भी इसी तरह से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें श्वान के बच्चे के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी गई थी, उक्त श्वान के बच्चे को भी रेस्क्यू किया गया था। पशु जन्म नियंत्रण केन्द्र (ABC) द्वारा प्राप्त जनशिकायतों के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर डॉग बाईट एवं अन्य शिकायतें जनमानस द्वारा प्राप्त होती है, जिन पर पशु जन्म नियंत्रण केन्द्र की डॉग कैचिंग टीम द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही की जाती है एवं स्वस्थ्य श्वानों की नसबंदी की प्रक्रिया, एंटी रैबिज टीकाकरण एवं डिवार्मिंग की जाती है।

*दिनांक 1 जून 2025 से दिनांक 5 दिसम्बर 2025 तक के निदान (हेल्पलाईन-1100) से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल प्राप्त शिकायत 1396 थी, जिनका निवारण कर लिया गया। निदान में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के कारण निदान के पोर्टल में डॉग कैचिंग टीम के कार्य को “ए” ग्रेड प्राप्त हुआ है।*

*इस तरह श्वानों द्वारा जनमानस में किसी भी तरह की हानि को रोकने का प्रयास किया जाता है एवं स्वास्थ्य विभाग का पशु जन्म नियंत्रण केन्द्र (ABC) ऐसे कार्यों के लिये सदैव समर्पित रहता है। आक्रामक श्वानों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल डॉग कैचिंग टीम द्वारा 24X7 कार्यवाही की जाती है.*

You may have missed