संकुल केंद्र चौड़ग में शारीरिक,बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन…
कोंडागांव ग्राम पंचायत चौड़ग के आश्रित ग्राम कोदागांव में तीन दिवसीय शालेय शारीरिक,बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03/12/2025 से 05/12/2025 तक रखा गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में संकुल केंद्र चौडंग के सात प्राथमिक व दो माध्यमिक शाला के प्रतिभागियों ने भाग लेकर 100 मीटर ,200मीटर,गोला फेक,लंबी कूद,आलू दौड़,सुरीली कुर्सी चित्रकला, रंगोली, सांस्कृतिक प्रतियोगिता आदि सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के द्वारा उत्साह व अनुशासन के साथ खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दसरू राम नेताम (जनपद सदस्य),श्रीमती मानमति(पूर्व जनपद सदस्य), मंगलूराम (सरपंच चौड़ग), श्रीकोती राम(उपसरपंच),ग्राम पंचायत पाला एवं ग्राम पंचायत कोंगेरा के सरपंच तथा ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजन का समापन किया गया।आयोजन संकुल समन्वयक चंद्रशेखर उईके जी के कुशल नेतृत्व व प्राथमिक शाला कोदागांव के प्रधान अध्यापक श्रीमती अनीता अनंत शिक्षक जयनाथ नेताम व राम कुमार निषाद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।जिसमें संकुल परिवार के समस्त शिक्षक व ग्राम समिति के बच्चों का विशेष सहयोग रहा।विजय रहे समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर आयोजन का भव्य समापन किया गया।
