March 8, 2026

नगर निगम जोन 3 ने राजीव नगर में ग्रीन नेट लगाए बिना निर्माण कार्य करने पर और सड़क बाधा प्रकरण में कुल 7000 रूपये ई जुर्माना सम्बंधित भवन स्वामियों से भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए वसूला…

IMG-20251211-WA0014

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 3 जोन कॉमश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत

राजीव नगर क्षेत्र में माननीय एनजीटी के आदेशानुसार ग्रीन नेट लगाए बिना निर्माण कार्य करवाए जाने और सड़क बाधा के प्रकरणों पर कुल 7000 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधित स्थल पर सम्बंधित भवन स्वामियों से उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला.

You may have missed