” रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा जागरूकता हेतु नारे लेखन एवं चित्रकला गतिविधि का आयोजन “…
भिलाई महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब की स्वयंसेविकाओं द्वारा सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रसार के उद्देश्य से आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा छाया क्लॉडियस का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। एड्स पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 11/12/2025 को रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं द्वारा सेक्टर–7, भिलाई नगर स्टेशन के समीप स्थित स्लम क्षेत्र में जागरूकता प्रसारण हेतु दीवारों पर नारे लेखन एवं एड्स विषयक चित्रकला की गई। स्वयंसेविकाओं ने अपने सृजनात्मक कार्यों के माध्यम से जनसामान्य को एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ, सावधानियाँ तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। नारे लेखन एवं चित्रकला के माध्यम से जागरूकता अभियान को प्रभावी एवं संवेदनशील रूप से प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीमती नाज़नीन बेग, तथा रेड रिबन क्लब की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजश्री शर्मा द्वारा किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंत में सहभागी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।