Home छत्तीसगढ़ नगर निगम ने जोन 8 क्षेत्र के वार्ड 70 के रायपुरा में...

नगर निगम ने जोन 8 क्षेत्र के वार्ड 70 के रायपुरा में लगभग 2 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर अभियान चलाकर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी, अवैध मुरूम रोड काटी गयी…

1
0

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर,

उप अभियंता श्री लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग की टीम की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ रायपुरा के पास सूरज शर्मा द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी,

नगर निगम जोन क्रमांक 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर बनायीं गयी अवैध मुरूम रोड को काटने की कार्यवाही की गयी और आवागमन अवरुद्ध कर अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.

रायपुर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्यवाही करने अधिनियम के अंतर्गत शीघ्र सम्बंधित थाना क्षेत्र में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी.