नगर निगम रायपुर द्वारा शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु निरन्तर और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है…
रायपुर – नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
नगर निगम रायपुर की काउकैचिंग टीम के माध्यम से नियमित रूप से निगम क्षेत्र के समस्त 10 जोनों में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे अवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है एवं उन्हें निकटस्थ गौठानों में सुरक्षित रूप से छोड़ा जा रहा है।
इसके साथ ही डेयरी संचालकों एवं पशु मालिकों को अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ने के संबंध में नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मवेशी स्वामियों पर जुर्माना भी आरोपित किया जा रहा है। इस सतत कार्यवाही के फलस्वरूप दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी लाई जा रही है।
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
