वरिष्ठ आईपीएस प्रखर के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए डीजीपी अरुण देव …
- गमगीन माहौल में उनके पुत्र ने दी मुखाग्नि
- राजधानी रायपुर सहित राज्य भर के पुलिस अफसर हुए अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल
भिलाई: छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ डीआईजी प्रखर पांडे का रविवार शाम को निधन हो गया. कुछ दिन पहले ही उनके सेक्टर 9 स्थित निवास में सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उपचार के लिए उन्हें भिलाई से रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टर के काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज समूचे छत्तीसगढ़ राज्य का पुलिस महकमा इस बात से स्तब्ध हो गया और सभी को उनके निधन पर गहरा दुख हुआ.
उनके शव यात्रा उनके निवास सेक्टर 9 से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकली. उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सूबे के मुखिया डीजीपी अरुण देव गौतम, इंटेलिजेंस प्रमुख अमित कुमार, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, डॉ आनंद छाबड़ा, दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग, दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह,अंबिकापुर एसपी राजेश अग्रवाल, जांजगीर एसपी विजय पांडे, बिलाईगढ़ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, यू.बी.एस.चौहान,अजातशत्रु बहादुर सिंह, एमएल कोटवानी, रोहित झा, एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर, राजेश कुकरेजा, रिटायर पुलिस अधिकारी आरपी शर्मा, सचिन देव शुक्ला, अजीत यादव, राकेश जोशी, विश्वास चंद्राकर, अशोक जोशी,सुशील द्विवेदी,समाजसेवी गोपाल खंडेलवाल, विनय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. गमगीन माहौल में आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडे के पुत्र प्रणीत पाण्डेय ने मुखाग्नि दी. वे अपने पीछे पत्नी अर्चना, दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर चले गये |
सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी | सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके सेवा कार्यों को सराहा एवं उन्हें कर्तव्य निष्ठ ईमानदार तथा अनुशासन प्रिय, संवेदनशील पुलिस अफसर बताया और पुलिस विभाग के लिए यह अपूरणीय क्षति है. प्रखर पांडे वर्तमान में सीआईडी विभाग में डीआईजी के पद पर पदस्थ थे. उनके लंबे एवं उल्लेखनीय सेवा काल में उन्होंने कबीरधाम, सूरजपुर, एवं दुर्ग एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी. वे मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे. एसपी बिलासपुर,राजनांदगांव, एसडीओपी के रूप में चांपा एवं कोटा में भी अपनी सेवाएं दीं. छत्तीसगढ़ सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन सहित पुलिस महक में के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा अशोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

