March 10, 2026

मोदी की गारंटी को पूरा कराने तृतीय चरण काम बंद,कलम बंद आंदोलन दिनांक 29,30,31 दिसंबर-2025 तक तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल…

IMG-20251215-WA0068

अपील

प्रिय साथियों

जैसा कि आपको विदित ही है कि इस प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र की तिथि से ’महंगाई भत्ता व महंगाई राहत प्राप्त नहीं हो रहा है जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ रही है ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों के मंच से तथा अपने घोषणापत्र में “मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी” के नाम से प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र की तिथि से महंगाई भत्ता पूर्व की एरियर्स राशि सहित देने का वादा किया था। इस सरकार का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है, किन्तु महंगाई भत्ता के लिए की गई घोषणा, चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने क्रियान्वयन तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य भत्तों के पुनरीक्षण पर अमल नहीं किया जा रहा है । हम अभी भी केन्द्रीय कर्मचारियों से तीन प्रतिशत पीछे हैं। देश के अन्य भाजपा शासित राज्य अपने कर्मचारियों को केन्द्र के समान जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते के भुगतान की घोषणा आदेश कर चुकी हैं। इसके साथ ही हमारी सरकार ने प्रदेश के अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों को भी कमेटी गठित कर 100 दिनों के भीतर नियमित करने का वादा किया था जिस पर भी निर्णय नहीं लिया गया है। *छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश से बेहतर आर्थिक स्थिति होगी लेकिन पचीस साल बाद भी कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ।*

*यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा राज्य जहां कर्मचारियों की संख्या पचीस लाख से अधिक है वहां की सरकार अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों को केन्द्र की तिथि जुलाई 2025 से अंठावन प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा के साथ ही बोनस तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत भी दे रही है।*

*अतः सरकार के कर्मचारियों के लिए की गई घोषणा के सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी – अधिकारी फेडरेसन एवं फेडरेसन से संबद्ध संगठनों के सभी सम्माननीय पदाधिकारी गण अपने विभागीय कर्मचारी साथियो सहित अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 29,30,31 दिसंबंर-2025 को तीन दिवसीय निश्चितकालीन काम-बंद, कलम बंद हड़ताल में स्थानः- शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग (झाडूराम देवांगन स्कूल जी0ई0रोड दुर्ग) मे उपस्थित होने विशेष आग्रह है । *

*नव वर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाओं सहित* ’ इंकलाब जिंदाबाद’ ’ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन जिदाबाद’

आपका साथी गण

राजेश चटर्जी संभागीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग,विजय लहरे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग, रूपेश कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ राजपत्रित अधिकारी संध-दुर्ग, अनुरूप साहू महासचिव कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग, ललित कुमार बिजौरा प्रांतीय सह प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, चंचल द्विवेदी महामंत्री छ0ग0प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, टिकेन्द्र वर्मा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-पाटन,संजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नगरीय निकाय छ0ग0कर्मचारी कांग्रेस, हेमसिंग ठाकुर जिलाध्यक्ष लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संध-दुर्ग, गजानंन सिन्हा जिलाध्यक्ष आयुष विभाग-दुर्ग, दीपक कुमार देवांगन जिलाध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संध-दुर्ग,प्रदीप सिंह चौहान (बाबा भाई) प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग,शिवदयाल घृतलहरे सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग, सुरेश साहू पशु चिकित्सा अधिकारी संध-दुर्ग,गौरीशंकर रावना(शासकीय पालीटेक्निक कालेज-दुर्ग, धर्मेन्द्र देशमुख, सूखेन्द्र देवांगन(जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग),मोतीराम खिलाड़ी जिलाध्यक्ष शासकीय लधुवेतन कर्मचारी संध-दुर्ग, अशोक कुमार गुप्ता जिला आबकारी कार्यालय-दुर्ग’*

You may have missed