प्रशांत वीर IPL इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने, ₹14.20 करोड़ में CSK ने खरीदा…
Most Expensive Uncapped Player IPL Auction: प्रशांत वीर, IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
प्रशांत वीर, IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखा गया. प्रशांत बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होने के चलते सीएसके ने प्रशांत को टारगेट किया, जो भारतीय घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.
इस बीच, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स भी बोली लगाने में शामिल हो गईं। कई टीमों के बीच चली लंबी होड़ के बाद अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीद लिया।
इस सौदे के साथ ही प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाला यूपी का यह ऑलराउंडर पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में रविंद्र जडेजा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। सीएसके ने पिछले महीने नवंबर में रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर लिया था।
प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। यूपी के अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कई लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अब तक सात पारियों में नौ विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने छह पारियों में 112 रन भी बनाए, जिसमें तीन बार नाबाद पवेलियन लौटे।
प्रशांत वीर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 10 गेंद में नाबाद 37 रन बनाने के बाद सुर्खियों में थे। हालांकि, इससे पहले भी वह अपनी चमक बिखेर चुके थे, जब यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेले थे। प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए भी बुलाया था।