प्रशांत-कार्तिक 14-14 करोड़ में बिके, आकिब को मिले 8.40 करोड़… IPL नीलामी में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स ने लूटी महफिल…
- आईपीएल 2026 ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उनके अलावा आकिब नबी डार, मंगेश यादव और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे यह ऑक्शन बेहद चर्चा में रहा.
- आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड प्लेयर कार्तिक शर्मा (दाएं) और प्रशांत वीर (बाएं) और आकिब (बीच) ने लूटी महफिल
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में हुई. कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें कुल 77 खिलाड़ी सोल्ड हुए. सोल्ड हुए प्लेयर्स में 48 भारतीय और 29 विदेशी स्टार्स शामिल थे. देखा जाए तो फ्रेंचाइजी टीम्स ने नीलामी के दौरान कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. लेकिन इस नीलामी की खास बात ये रही की इसमें अनकैप्ड खिलाड़ी (ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने इंटरनेशनल मैच नहीं खेला) सुर्खियों में रहे और उनपर खूब पैसों की बारिश हुई. आइए ऐसे 6 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जो इस नीलामी में मोटी रकम में बिके…
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा. दोनों खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और आखिरकार दोनों ही 14.20 करोड़ रुपये में बिके.