उत्तर भारत के 2 राज्यों में भारी बारिश, 20 शहरों में घने कोहरे…
नई दिल्ली: 22 दिसंबर 2025 को उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीत लहर जारी रहेगी, वहीं मौसम विभाग ने 2 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है।
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जहां शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 2 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 20 शहरों में घना कोहरा से अंधेरा छाएगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ेंगी। कई जगहों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा…
कश्मीर और हिमाचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तरपूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक और बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में 24 दिसंबर तक रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड और झारखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को और पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है।
उत्तर भारत के इन 20 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, बरेली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और फतेहाबाद में घने कोहरे से अंधेरा छाने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, कपूरथला, मानसा और मोगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 22 दिसंबर को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं कल, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।