March 6, 2026

इन राज्यों में भीषण ठंड की चेतावनी- 27 दिसंबर तक दिखेगा कोहरे का असर..

IMD alert: इन राज्यों में भीषण ठंड की चेतावनी- 27 दिसंबर तक दिखेगा कोहरे का असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में 27 दिसंबर तक जबकि उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर और फिर 25 से 28 दिसंबर के बीच घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में 27 दिसंबर तक जबकि उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर और फिर 25 से 28 दिसंबर के बीच घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर के दौरान रात और सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. IMD ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 22 से 27 दिसंबर, बिहार और ओडिशा में 22 से 27 दिसंबर, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत में 22 से 25 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

भीषण ठंड की चेतावनी

 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर को शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में 22 दिसंबर, तथा बिहार में 22 से 26 दिसंबर के बीच शीत दिवस की संभावना जताई गई है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

 

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 3–5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, इसके बाद 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है. महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में भी अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

 

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 22, 23, 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 और 28 दिसंबर को भी वर्षा और हिमपात की संभावना है. IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 और 28 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.