March 8, 2026

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में दर्शकों कि आँखे नम कि निशु पाण्डेय कि “सरदारा” ने…

IMG-20251223-WA0026

भिलाई छत्तीसगढ़ के कलाकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी निशु पाण्डेय

द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी लघु फ़िल्म का खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म

फेस्टिवल में चयन हमारे लिये गर्व का विषय हैं उससे भी ज्यादा गर्व तब

होता हैं जब भिलाई का एक युवा

देश को सकारात्मक संदेश देने एक फ़िल्म बनाता हैं और मात्र 25 मिनट की फ़िल्म का संदेश देख दर्शक के आँखो में आंसू आ जाते हैं l

खजुराहो के टपरा टाकीज में “सरदारा” को दिखाया गया चुकी वहाँ

के लगभग दर्शक फ़िल्म के क्षेत्र से

जुड़े थे उनके बिच जब फ़िल्म चल रही थी हर डायलॉग पर दर्शकों की

प्रतिक्रिया,उनकी हसीं के माध्यम से तालियों के माध्यम से प्राप्त हो रही थी जब फ़िल्म का अंत आया तों पुरा टपरा टाकीज तालियों की गढ़गडाहट से गूंज उठा l सबसे पहले दर्शकों ने सरदारा के लेखक एवं निर्देशक निशु पाण्डेय से चर्चा की , फ़िल्म की अच्छाई एवं कमियों पर भी बात हुई उसके पश्चात् सरदारा के मुख्य पात्र से सवाल पूछा गया तों वो भाउक हो गये क्यों की “सरदारा” की वन लाईन स्टोरी उनके दादा जी की हैं और उसी वन लाईन पर निशु पाण्डेय ने सरदारा की कहानी लिखी और निर्देशन किया l खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के तौर आये बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक एवं कलाकार सौरभ शुक्ला ने कलाकारों से संवाद के दौरान भिलाई के कलाकार निशु पाण्डेय के विचार की सराहना की एवं खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल के प्रमुख आयोजक

राजा बुंदेला जिन्होंने खजुराहो को फ़िल्म का गढ़ बनाया उन्होंने आगामी फ़िल्म प्रोजेक्ट में सरदारा फ़िल्म के कलाकारों का उपयोग करने की बात कही l

 

 

You may have missed