नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग ने विधानसभा मार्ग में कब्जा कर भारी गन्दगी फैलाने, नाली का निकास अवरुद्ध किये जाने की जनशिकायत सही मिलने पर सम्बंधित एक कबाड़ी दुकान को तत्काल किया सीलबंद…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब,
उप अभियंता श्री अतुल बंसल सहित अन्य सम्बंधित जोन 9 नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग में अवैध कब्जा किये जाने
और भारी गन्दगी फैलाने सहित नाली के निकास को अवरुद्ध किये जाने की जनशिकायत औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिलने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने सम्बंधित एक कबाड़ी की दुकान को तत्काल सीलबंद करने कीकड़ी कार्यवाही करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.



